Breaking News

चौरी-चौरा के शहीदों की स्मृति में गोरखपुर में बनेगा शहीद स्मारक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले चौरी-चौरा के शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। इस संबन्ध में अभी हाल ही में पर्यटन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कार्य योजना के संबन्ध में विस्तार से प्रजेंटेशन दिया गया।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि इस प्रस्तावित स्मारक को भव्य रूप दिया जाएगा। इसकी दीवारों पर फेस्को एवं म्यूरल से स्वतंत्रता आंदोलन को प्रदर्शित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक घटना में शहीदों की स्मृति में 32 पेड़ों का रोपण भी किया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि इस स्मारक में संग्राहालय, कैफेटेरिया, टायलेट, हस्तशिल्पियों के लिए 75 दुकानें ओपेन एयर थियेटर एवं अन्य आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए बुनियादी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में भावी पीढ़ी को जानकारी दी जाएगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button