Crime

जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र में चलती बाइक से गिरी विवाहिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि पति घायल हो गया।पुलिस के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र में गोकुल डोली गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह लक्ष्मी सिंह (40) को बाइक पर बैठा कर जौनपुर से जबलपुर की तरफ जा रहे थे कि जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के में स्थित जौनपुर वाराणसी मार्ग पर साइ सत्कार होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पत्नी असंतुलित होकर बाइक से गिर गई और ट्रक का पहिया पत्नी के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button