Crime

कार चलाते सो गया मैनेजर, तीन को कुचला, एक की हुई मौत

ग्रेटर नोएडा । यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी चलाते हुए उसे नींद आ गई और वो सो गया था जिस वजह से तीन लोगों को उसने धक्का मार दिया। दरअसल रविवार शाम को जेवर में तीन लोग यमुना एक्सप्रेस वे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली में रजिस्टर्ड एक मारुति स्विफ्ट कार ने तीनों को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया और अन्य का इलाज चल रहा है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button