Crime

महोबा: युवक ने लगायी फांसी

महोबा : उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र मे आज एक युवक ने गृह कलह के चलते फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली।पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया कि कस्बे के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी रमेश गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र मयंक का फांसी पर झूलता हुआ शव पुलिस ने उसके कमरे से बरामद किया है। आरोप है कि मयंक ने रोज की गृह कलह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक सुबह उठने के उपरान्त चाय नाशता करके वह अपने कमरे मे चला गया था। काफी देर तक उसकी कोई आहट न मिलने पर परिवार के लोगों ने रोशनदान से कमरे मे झांक कर भीतर देखा तो भीतर मयंक का शव सीलिंग फैन के कुंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button