Breaking News

महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित

मिहिर, साक्षी एवं काजल बने विद्यालय के टॉपर

दुद्धी,सोनभद्र : महाबीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर, टॉपर तथा मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने बताया कि शिशु वर्ग में भैया मिहिर 94 फीसदी अंक प्राप्त करके सर्वोच स्थान प्राप्त किया। बहन काजल कक्षा 5 से 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ सूची में बनी रहीं। वहीं बाल वर्ग में बहन साक्षी कक्षा अष्टम में 89 फीसदी अंक प्राप्त करके टॉपर रही।

पुरस्कार वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दद्दन गौड़ सीओ दुद्धी , सभा अध्यक्ष त्रिपुरारी बरनवाल मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक दुद्धी, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ जायसवाल (नगर संघचालक), विवेक जी जिला संगठन मंत्री विद्यार्थी परिषद एवं रविंद्र जायसवाल जिला कार्यवाह रहे। मुख्य वक्ता के रूप में मनोज मिश्रा ने दायित्व का निर्वाह किया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन बहन जान्हवी कक्षा अष्टम एवं शुभी कुमारी कक्षा दसवीं पूर्व छात्र द्वारा किया गया। अतिथियों का अभिनंदन प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने किया।

इस मौके पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय को भी सम्मानित किया गया । प्रवेशिका में प्रथम रोशनी कुमारी , कक्षा 9वीं से द्वादश में प्रथम बहन शुभी, कक्षा दशम व मध्यमा में 84% अंक प्राप्त करके मनोज मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान राकेश श्रीवास्तव ने 83% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं अरुण कुमार तिवारी ने 76% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त की। तत्पश्चात सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थी को प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया। भैया आर्य राज ने शत प्रतिशत विद्यालय में उपस्थित होकर सर्व प्रथम स्थान पर रहे।

बहन जन्हवी कुमारी कक्षा 8 से संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 99% अंक प्राप्त करके सोनभद्र में सर्वप्रथम स्थान पर रही। जिन्हें बालकृष्ण जयसवाल द्वारा अंग वस्त्र विद्यालय वेस प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार अग्रहरि, अभय सिंह , अशोक श्रीवास्तव , राकेश श्रीवास्तव, राम किशोर तिवारी के साथ साथ विद्यालय के समस्त आचार्य- आचार्या, सैकड़ों अभिभावक माताएं एवं बहने उपस्थित होकर भैया बहनों का उत्साह वर्द्धन करते रहे।

Related Articles

Back to top button