Breaking News

महर्षि बाल्मीकि ने रामायण की रचना कर कर्तव्यपरायणता का मार्ग प्रशस्त किया : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने रविवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर अपना संदेश दिया है कि शरद पूर्णिमा का चाँद आप सभी के लिए हितकारी, मंगलकारी हो और सभी के मन मस्तिष्क को प्रफुल्लित करे।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने महर्षि बाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि आदि कवि महर्षि बाल्मीकि ने रामायण की रचना कर प्रभु श्रीराम की सत्य एवं कर्तव्यपरायणता का मार्ग जन-जन के लिए प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक, मानवीय तथा राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना का आदर्श है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, अमरपाल मौर्य, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण और अनूप प्रधान बाल्मीकि ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button