Politics

फडणवीस के नेतृत्व में सुशासन के पथ पर बढ़ते हुए प्रगति करेगा महाराष्ट्र: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के सीएम बनने पर दीं शुभकामनाएं

  • महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • एकनाथ शिंदे व अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर योगी ने दी बधाई

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे-अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई एवं शुभकामनाएं!

समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके (फडणवीस) कुशल नेतृत्व में ‘विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र’ की संकल्पना की सिद्धि के साथ ही राज्य सुशासन के सुपथ पर अविराम बढ़ते हुए प्रगति और समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा।

सीएम योगी ने शिंदे व पवार के स्वर्णिम कार्यकाल की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर एकनाथ शिंदे व अजीत पवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और स्वर्णिम कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं भी दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को शामिल हुए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र चुनाव में ताबड़तोड़ रैली की थी। वे यहां चार दिन चुनाव प्रचार में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था, इसमें से 22 सीटों पर महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिली।

सीएम ने फिर चेताया, बांटने वाले काटने और कटवाने का कर रहे इंतजाम

देश है तो धर्म है, धर्म है तो हम सब: योगी

Related Articles

Back to top button