
गोरखपुर : नगर पंचायत पीपीगंज में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा पीपीगंज के तत्वाधान में आज कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई। पीपीगंज के मुख्य बाजार में स्थापित बाबा गणिनाथ जी के मूर्ति के पास आयोजित कार्यक्रम में कुलगुरू भक्तो ने बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ बाबा के मूर्ति पर माल्यार्पण व् पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।बाबा गणिनाथ जी महाराज भगवान शिव के मानस पुत्र है और इनका जन्म भादो महीने में जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार को पूरे भारत,नेपाल व बांग्लादेश में मनाया जाता है।

आज के कार्यक्रम में इंजीनियर बेदी लाल गुप्ता, डॉ राम लखन गुप्ता,डॉ कन्हैया लाल गुप्ता,श्रवण मद्धेशिया, भगवती मद्धेशिया,रजत मद्धेशिया,आनंद गुप्ता,देवप्रकाश मद्धेशिया,भोला मद्धेशिया, गौकरण मद्धेशिया, मगरू मद्धेशिया, विश्वामित्र मद्धेशिया, ओरि लाल गुप्ता ,नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जयसवाल, पूर्व चेयरमैन रामाशंकर मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन कुंवर बहादुर शाही, विमल जायसवाल, जगदंबा अग्रहरी, विजय मद्धेशिया,राहुल मद्धेशिया,शनि जायसवाल, अरविन्द अग्रहरी,राम नौकर शर्मा,बिंद्रासन चौधरी,शेषमणि त्रिपाठी जिलाउपाधक्ष भाजपा,दिनेश यादव,प्रमोद मद्धेशिया,लाला मद्धेशिया, अशोक वर्मा, गंजू वर्मा महामंत्री व्यापार मंडल,सुशील जायसवाल,राजकुमार कोटेदार, पशुपति अग्रहरी सहित नगर के गण्यमान्य लोगो ने कार्यक्रम में शामिल हुए।
आए हुए सभी लोगो का स्वागत गणेश मद्धेशिया अध्यक्ष,महामंत्री अनिल कुमार व् राजकुमार कोषाध्यक्ष ने किया।



