
अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जंग छेड़ी थी भगवान परशुराम- सत्य प्रकाश पांडेय
भलुअनी, देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती नगर के शिव मंदिर स्थित परिसर में सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जंग छेड़ी थी जो आज के दौर में भी प्रासंगिक है । भगवान परशुराम के सिद्धांत और और मूल्यों पर आज भी आधारित है । भगवान परशुराम ने दबे कुचले एवं शोषित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे दूसरी तरफ अपने सिद्धांत और मूल्यों के बल पर राम राज्य में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी, जो आज भी उनके मूल्यों और सिद्धांतों से आज की राजनीति को नई दिशा मिल सकती है । उनकी सिद्धांत वर्तमान परिवेश में सटीक बैठ रहे हैं ।
मानव सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय चौरसिया महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष रवि कुमार चौरसिया ने कहा कि भगवान परशुराम ने राम राज्य में भी जो समाजवाद का आदर्श प्रस्तुत किया वह आज भी प्रासंगिक है । उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श एवं मूल्यों से आज के युवा सीख ले सकते हैं। इनके मूल्यों पर अनुसरण कर समाज में और देश हित में अच्छे कार्य करने की आवश्यकता है जिससे समाज में एक दूसरे से भाईचारे का पूर्ण वातावरण बन सके। इस अवसर पर अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा के युवा नेता मनोज कुमार मद्धेशिया, भाजपा पिछडा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त , भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अष्टभुजा श्रीवास्तव , पंडित त्रिभुवन पांडेय, रत्नेश कुमार चौरसिया, प्रेम प्रकाश पांडेय,देवेंद्र मिश्रा, नितीश कुमार तिवारी, शैलेश कुमार पांडेय, चंदन तिवारी ,भरत तिवारी ,अजय तिवारी उपस्थित रहे।



