Breaking News

भागवत कथा श्रवण सहज ही मोक्ष प्राप्ति का साधन है : स्वामी शरणानंद

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण

राम धाम आश्रम में चल रहे अष्टोत्तर शत श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत आज चतुर्थ दिवस में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद जी महाराज नें बहुत ही सुंदर ढंग से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला । इस दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं, यदि हम श्रद्धा के साथ कोई भी कार्य करें तो निश्चित ही उसमें सफलता प्राप्त होती है, इसमें संदेह नहीं है।

कथा के मध्य पहुंचकर श्री राधामाधव प्रेम संस्थान के प्रबंधक पंडित रुद्रदेव मिश्र नें व्यास पीठ पर आसीन महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद जी महाराज का माल्यार्पण कर श्रीमद् भागवत भगवान का पूजन अर्चन कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्री कृष्ण कन्हैया लाल की जय हो के जयकारे के साथ शुरू हुआ । आनन्द वर्षा ब्रज में हो रही जय जयकार नन्द घर लाला जायो है, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदि भजनों के साथ सभी भक्तों ने अपनी भाव भरी हाजिरी लगाकर अकल्पनीय आनंद की प्राप्ति किया। इस दौरान मुख्य रूप से कथा के मुख्य यजमान पंडित राम कुमार शास्त्री एवं श्रीमती संतोष रानी, श्री राधामाधव प्रेम संस्थान की शाखा वृंदावन के अध्यक्ष पंडित महेश गौतम, मुरारी लाल शर्मा, चंद्र मोहन जायसवाल, अमित शर्मा, अनुराग, गौरव, स्नेह लता, मंजू देवी, सरिता देवी, राधिका, मोहिनी आदि लोग उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button