State

शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 14

संगरूर : पंजाब के संगरूर जिले में शराब कांड में छह और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गई।पुलिस के अनुसार इनमें से चार की शिनाख्त काका सिंह, ज्ञान सिंह, लछमन सिंह और सफ़ीनाथ के रूप में की गई है।पुलिस के अनुसार घटना के सिलसिले में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संगरूर के गुर्जन गाँव में जहरीली शराब से पाँच लोगों की मौत की घटना का संज्ञान लेते हुये पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के शुक्रवार को यहाँ जारी बयान के अनुसार घटना विषैली शराब बनाने और उसकी बिक्री को रोकने में विफलता के मामले में स्थानीय प्रशासन और सरकार की लापरवाही को दर्शाती है।आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें एफआईआर, पीड़ितों के उपचार, पीड़ित परिवारों को दिये गये मुआवजे के बारे में बताना होगा।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button