जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बालक झुलस गये जिससे एक की मृत्यु हो गयी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गणेशपुर गांव के नकछेद पुरवा निवासी भोला यादव का पुत्र साजन(13) एवं राकेश का पुत्र राज(12) रविवार शाम खेल रहे थे। अचानक आंधी-पानी आने से दोनों बचने के लिए एक मंडहे में बैठ गए। इस दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आकर गम्भीर रुप से झुलस गये।(वार्ता)



