HealthNational

4 महीने में पहली बार सामने आए 30 हजार से कम मामले

संक्रमितों का आंकड़ा 88 लाख के पार

नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर आज कुछ थमता नजर आया है। भारत में कोविड-19 से अब तक 88 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 30 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 29 हजार 164 नए मामले सामने आए और इस दौरान 449 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि बीते चार महीने में ऐसाा पहली बार हुआ है जब देश में एक दिन में कोरोना के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं।ज्ञातव्य है कि 14 जुलाई के बाद 1 दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। 14 जुलाई को 28,498 नए मामले आए थे।

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 88,74,291 पहुंच गया है। वहीं, अब तक 1,30,519 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल यह 4 लाख से नीचे पहुंच गया है। देश में अभी कोरोना के 4,53,401 एक्टिव केस हैं, वहीं, 82,90,371 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है।बीते 24 घंटे में कोरोना से 40,791 मरीज ठीक हुए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button