Breaking News

लंबी जद्दोजहद के बाद पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ

अयोध्या । कैंट छावनी क्षेत्र में एक माह से डेरा डाले तेंदुए को वन रेंज कुमारगंज व वन रेंज रुदौली के कर्मियों ने मीरनघाट पुलिस चौकी के पास पिंजड़े में मादा तेंदुए को कैद कर लिया वह बकरी का शिकार करने आया था।उल्लेखनीय हैं कि कैंट थाना क्षेत्र में एक माह से एक तेंदुआ दिखाई दे रहा था, कई घटनाओं को अंजाम भी दे चुका था जिसके चलते उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र में कई जगह तेंदुए की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे तथा पकड़ने के लिए लोहे के पिंजड़े भी कई स्थानों पर लगाए थे। पिंजड़ों में बकरियों को बांधकर रखा गया था।

एक दिन पूर्व मीरन घाट पुलिस चौकी के निकट लगाए गए पिंजड़े में बांधी गई बकरी को तेंदुए ने खींच कर खा लिया था । शिकार के चक्कर में तेंदुआ पुलिस चौकी में मीरन घाट से लगभग 100 मीटर दूरी पर लगे पिंजड़े में बकरी का शिकार करने के लिए आया। जैसे ही वह पिंजड़े में प्रवेश किया ,तत्परता दिखाते हुए कुमार गंज वन रेंज के वन दरोगा हौसला प्रसाद पांडेय , बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव व रुदौली वन रेंज के बीट प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने तत्काल पिजरे में कैद कर दिया तथा ऊपर से जाल को डालते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी।उप प्रभागीय वन अधिकारी एन.के. सुधीर ने बताया कि एक माह से यह तेंदुआ कैंट थाना क्षेत्र में घूम रहा था। जिस को पकड़ने के लिए कई टीमें वन विभाग की लगाई गई थी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी ।आज मीरन घाट पुलिस चौकी के निकट से वन कर्मियों ने पिजरे में तेंदुए कैद कर लिया।(हि. स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button