Varanasi

अधिवक्ता का आरोप पूर्व में परिचित ने उसपे फ़ायरिंग

वाराणसी। कचहरी के समीप हत्या की नीयत से अधिवक्ता ने पूर्व परचित पर पुरानी रंजिश में कचहरी के समीप हत्या की नीयत से फायरिंग करने के मामले में अधिवक्ता ने अपने पूर्व परिचित के खिलाफ कैन्ट में एक नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा कराया।

लालपुर पांडेयपुर गणेश नगर कालोनी निवासी अधिवक्ता अनुज सिंह के अनुसार गाजीपुर के ग्राम मंगारी निवासी सिद्धार्थ सिंह उर्फ चंकी ने बुधवार को कचहरी से बाहर निकलते समय पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें गाली गलौज देते हुए असलहे से फायरिंग की जो कि मिस कर गया। विरोध करने पर हाथापाई करने लगा और पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास करने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही घटना की सत्यता की जांच भी कर रही है।

Related Articles

Back to top button