Crime

वकील ने की भाई की हत्या

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने अपने सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने सोमवार को बताया कि रेत बजरी कारोबारी अरुण सिद्धू का परिवार गजरौला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला अतरपुरा में रहता है। बीती मध्य रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धू कांप्लेक्स में युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पता चला कि अरुण सिद्धू के बड़े बेटे एडवोकेट सचिन ने छोटे भाई नितिन (29) की गोली मारकर हत्या कर दी है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button