Breaking News

कुशीनगर से कोलकाता के लिए उड़ान 27 मार्च से

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया समर शिड्यूल -दिल्ली के लिए अब सातों दिन उड़ान सेवा

कुशीनगर । एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने समर शिड्यूल में कुशीनगर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सातों दिन उड़ान की अनुमति दी है। वर्तमान में जारी दिल्ली के लिए छह दिन उड़ान सेवा को बढ़ाकर सात दिन कर दिया गया है जबकि 27 मार्च से कोलकाता के लिए सातों दिन उड़ान सेवा शुरू होगी। दिल्ली के लिए उड़ान भर रही विमानन कम्पनी स्पाइस जेट का विमान कोलकाता के लिए भी उड़ान भरेगा।

कुशीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या एसजी-2988 के टेक आफ का समय 15.25 बजे निर्धारित है। यह विमान 16.55 बजे दिल्ली लैंड करेगा। जबकि दिल्ली से 13.49 बजे उड़ान संख्या-2951 का विमान कुशीनगर एयरपोर्ट पर 15.05 बजे लैंड करेगा। कुशीनगर से कोलकाता के लिए उड़ान संख्या एसजी-4039 के टेक आफ का समय 15.40 बजे निर्धारित है। यह विमान कोलकाता में 17.15 बजे लैंड करेगा। जबकि कोलकाता से विमान एसजी-4038,13.35 पर उड़ान भरकर 15.20 बजे कुशीनगर लैंड करेगा।एयरपोर्ट निदेशक ए.के. द्विवेदी ने बताया कि दोनों उड़ान सेवा को निर्धारित शिड्यूल में प्रारम्भ करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अनुमति दे दी है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button