Entertainment

कुछ खट्टा हो जाए: गुरु रंधावा और सई एम मांजरेकर लेकर आए हैं  टेढ़ी-मेढ़ी प्रेम कहानी , टीज़र हुआ रिलीज़

अपने टीज़र पोस्टर के साथ, गुरु रंधावा और सई एम मांजरेकर की फिल्म कुछ खट्टा हो जाए ने प्रशंसकों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित । आज फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया है और यह रॉम-कॉम न केवल दिल को छू जाएगा बल्कि आपको गुदगुदाएगा भी।आगरा में स्थापित, कुछ खट्टा हो जाए गुरु रंधावा और सई एम मांजरेकर के बीच एक टेढ़ी-मेढ़ी प्रेम कहानी को दर्शाता  है। कुछ दिलचस्प उतार-चढ़ाव और क्रेजी फॅमिली से भरा, टीज़र एक बेहद मज़ेदार रोलरकॉस्टर राइड होगा जो दर्शकों को निश्चितरूप से हंसाएगा।

कुछ खट्टा हो जाए से  गुरु रंधावा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं अपनी लीडिंग लेडी  सई एम मांजरेकर के साथ, यह फिल्म  बहुत ही मजेदार और सुपर कूल वाइब देती है। फिल्म में बॉटलें  खोलो नामक एक मजेदार पार्टी नंबर भी होगा जो क्रिसमस और नए साल के दौरान पार्टियों में काफी  लोकप्रिय रहा । अमित भाटिया प्रोडक्शन की इस फिल्म में अनुपम खेर और इला अरुण भी नजर आएंगे।

गुरु रंधावा और सई एम मांजरेकर स्टारर यह फिल्म दिल को  छू लेने वाली पारिवारिक कॉमेडी फ़िल्म है ! इसका निर्माण मच फिल्म्स और अमित भाटिया ने किया है। यह पैन इंडिया फ़िल्म 16 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़  होगी, और एक ही समय में आपको गुदगुदाने और आपके दिलों को छू जाएगी। कुछ खट्टा हो जाए का निर्देशन जी. अशोक द्वारा किया गया है, और अमित और लवीना भाटिया द्वारा निर्मित है।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button