Health

कोराना अपडेट : भारत में एक्टिव मामले 5 प्रतिशत नीचे आए

नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटों में 45,576 व्यक्ति कोरोना से प्रभावित पाए गए। इसी अवधि में नए48,493 व्यक्ति ठीक हुए। इससे ये सुनिश्चित होता है कि सक्रिय मामलों में कुल 2917 मामलों की गिरावट आई। नए ठीक होने का मामला पिछले 47 दिनों से नए मामलों से आगे निकल गया है। आज भारत का सक्रिय मामला 5 प्रतिशत से नीचे आ गया।

प्रतिदिन ठीक होने का मामला दैनिक मामलों से अधिक होने से यह निष्कर्ष निकलता है कि भारत के कोविड के सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि भारत का वर्तमान 4,43,303 सक्रिय मामला भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का महज 4.95 प्रतिशत है।

प्रत्येक 24 घंटे के चक्र में ठीक होने वाले नए मामलों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक होने से ठीक होने की दर सुधर कर आज 93.58 प्रतिशत हो गई। कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 83,83,602 है। ठीक हुए मामलों और निरंतर बढ़ते सक्रिय मामलों के बीच का अंतर अभी 79,40,299 है।

ठीक हुए नए 77.27 प्रतिशत मामलों में 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का योगदान है। कोविड से ठीक होने वाले 7,066 व्यक्तियों में सबसे अधिक केरल से लोग ठीक हुए। दिल्ली में दैनिक आधार पर ठीक होने वालों की संख्या 6,901 रही जबकि महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या 6,608 रही। 77.28 प्रतिशत नए मामलों में 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का योगदान रहा। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7,486 नए मामले सामने आए केरल में 6,419 नए मामले पाए गए जबकि कल महाराष्ट्र में 5,011 नए मामले पाए गए।

पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से मरने वाले 585 मामलों में से 79.49 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से रहे। दिल्ली में 131 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और यह 22.39 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 100 रही जबकि पश्चिम बंगाल में मृत्यु के 54 मामले सामने आए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button