
कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 16 करोड़, 73 लाख, 46 हजार 544 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। देश में चलाए जा रहे टीकाकरण के 112वें दिन यानि 07 मई को देशभर में 23 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 9 लाख 87 हजार 909 से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 13 लाख 9 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1390935058777743360
इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, मिजोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1390935112930365449
18 से 44 वर्ग के इतने लोगों को लगी वैक्सीन
देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 आयुवर्ग के कुल 3 लाख, 05 हजार, 636 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो देश में इसी आयुवर्ग के 14 लाख, 88 हजार, 528 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1390546996205813762
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 95 लाख 22 हजार 639 लोगों को पहली खुराक, जबकि 64 लाख, 30 हजार, 277 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 1 करोड़ 38 लाख, 62 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 76 लाख, 46 हजार, 634 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1390546984239460353
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़ 47 लाख, 33 हजार 969 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 58 लाख 69 हजार 874 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़ 35 लाख, 4 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 42 लाख, 87 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह रहा आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 43 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 12 लाख, यूपी में 1 करोड़ 7 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 5 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 29 लाख, पुड्डुचेरी में 1.74 लाख, नागालैंड में 1.71 लाख, लद्दाख में 81 हजार, लक्षदीप में 19 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 64 लाख, आंध्र प्रदेश में 70 लाख, ओडिशा में 60 लाख, केरल में 78 लाख, कर्नाटक में 1.03 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.22 लाख, मेघालय में 3.37 लाख, त्रिपुरा में 13.75 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.72 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
8 मई दोपहर 12 बजे तक लगाई वैक्सीन का 41.2 प्रतिशत 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को, 46.1 प्रतिशत 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को, 8.5 प्रतिशत 30 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को और 4.2 प्रतिशत 18 से 30 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को लगाई गई हैं।
https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1390946545856512001
इन दस राज्यों को मिली 66.86% वैक्सीन
देशभर में कुल वैक्सीन की 66.86% डोज 10 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.45%), राजस्थान (8.30%), उत्तर प्रदेश (8.08%), गुजरात (8.13%), पश्चिम बंगाल (7.01%), कर्नाटक (6.21), मध्य प्रदेश (5.13), केरल (4.66%), बिहार (4.57%) और आंध्र प्रदेश (4.29%) शामिल हैं।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1390546993638895617
इसके अलावा सरकार ने अब तक 2,933 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 2,429 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स, 2,951 वेंटिलेटर्स /बाई-पैप /सी-पैप और तीन लाख से अधिक रेमेडेसिविर की शीशियों को उपलब्ध कराया है।
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716991
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716991



