Breaking News

13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगा किन्नर समाज

गोरखपुर : आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव के अंर्तगत 13 अगस्त शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई पार्क नगर निगम परिसर से सुबह 10:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। यह यात्रा नगर निगम टाउन हाल, कचहरी चौराहा, गणेश चौक से होते हुए गोलघर स्थित काली मंदिर तिराहा पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा जहां लोगों को जोड़ेगा, वहीं देश भक्ति का जज्बा भी कायम करेगा। इस यात्रा में सर्व धर्म संप्रदाय के लोगों के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर महिला विद्यालय समेत अन्य स्कूल के सैकड़ों बच्चे भी शामिल होंगे।

उ०प्र० किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूचे भारत वर्ष में देश के लोकप्रीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुखिया एवं विकास पुरुष गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाए जा रहे मुहीम अमृत महोत्सव को पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि भारतीय संस्कृति की अटूट बनाने के लिए सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग इस महापर्व में शामिल होकर एकता और भाईचारे का संदेश दें। महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन लोगों के लिए मिसाल बनेगी। जो भाईचारे के रिश्ते को कमजोर करना चाहते हैं।

उन्होंने अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि गोरखपुर के इतिहास में किन्नर समाज की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर नजीर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज का यह तिरंगा यात्रा भारत वर्ष में सद्भावना का संचार स्थापित करेगा। गोरखपुर की तपोस्थली वीरों की रही है। जिसमें चौरी-चौरा के नायक बाबू बन्धु सिंह, अब्दुल्लाह जोलहा, पंडित राम प्रसाद विस्मिल, गोरक्षपीठ के महंत ब्रह्मलीन दिग्विजयनाथ, मंगल पाण्डेय सरीखे तमाम भारत मां के वीर सपूतों की धरती रही है। ऐसे महान विभूतियों को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किया जाएगा। महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने गोरखपुर जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाकर एकता की मिसाल को स्थापित करने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button