
हाथ की साफ सफाई रखने से बीमारियों का खतरा होता है कम-काउंसलर
बैठक में आशाओं को साफ सफाई पर बताया गया तरीका
महाराजगंज। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा में आशाओं की बैठक को संबोधित करते हुए काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने हाथ की साफ सफाई करने पर रखने के तरीके का पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि हाथ धोना हमारे लिए कितना जरुरी है, क्योंकि हाथ धुलने से बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। जब कोविड—19 जैसी बीमारियों ने दस्तक दी, तब सबको एक ही हिदायत दी गई कि किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। साबुन से 30 सेकंड तक हाथ धोएं। इससे हम हैजा, डायरिया, निमोनिया और कोविड-19 जैसी वैश्विक बीमारी को भी परास्त कर सकते हैं।
विश्व में हाथ धुलाई दिवस पर बहुत जोर दिया जा रहा है। ताकि लोग हाथों की सफाई को लेकर सतर्क रहें। क्योंकि सिर्फ हाथ धुलने से हम कई बिमारियों से बच सकते है। यही कारण है कि इस साल हाथ धुलाई दिवस की ग्लोबल थीम ‘क्लीन हैंड्स फॉर ऑल’ है। इसका अर्थ है सबका का हाथ साफ हो। स्वच्छता ही जीवन का आधार है। बीसीपीएम बबिता शर्मा ने बताया की किसी भी नवजात शिशु को 6 दिन तक किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में नहीं दिया जाता। ताकि गंदे हाथों की वजह से उसे संक्रमण न हो जाए।
साथ ही लोगों को हिदायत दी जाती है कि बच्चे को गोद में लेने से पहले हाथ जरुर साबुन से साफ करें। इस वजह से बच्चों में डायरिया का खतरा 40 प्रतिशत का बढ़ जाता है। आपको बता दें कि बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है। वे अगर बार—बार साफ पानी से हाथ न धोएं तो बैक्टीरिया और जर्म उन पर हावी हो जाते हैं।इस दौरान पुष्पा,पूनम,दुर्गावती,मुन्नी,संगीता,रीमा,मंजू,चंद्रप्रभा,नीलम,शुशीला चौधरी सहित तमाम आशा मौजूद रही।



