Varanasi

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई काशी की राजनीति, भाजपा-भाजयुमो ने किया जोरदार प्रदर्शन

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं अजय राय और राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की तथा कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग उठाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वाराणसी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध किए गये अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा के प्रयोग किए जाने के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में जोरदार प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। पुतला दहन व प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का दिखाया व जोरदार नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख निराशा एवं हताशा में पीएम मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध स्वीकार्य है, किंतु व्यक्तिगत टिप्पणी एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी न केवल पद की गरिमा का अपमान है, बल्कि देश की जनता की भावनाओं को भी आहत करने वाला कृत्य है। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसे बयानबाजी का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करते रहेंगे।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अजय राय का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि , राज्यमंत्री व भाजपा जिलाध्य हंसराज विश्वकर्मा,भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल, जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, योगेश सिंह पिंकू, श्री सोभनाथ मौर्य, राजेश राजभर, सिद्धेश जिंदल, सुयश अग्रवाल, युग तिवारी, विश्वास तुलस्यानी, कृष्णा शर्मा, अजय गुप्ता, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, विवेक सिंह सोनू, हिमांशु श्रीवास्तव, मिलन केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जीएसटी अपील से जुड़े प्रकरणों का तय समय सीमा में हो निस्तारण, लंबित न रहें आवेदन: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button