
कसया (कुशीनगर)। मध्यदेशीय वैश्य (कान्दू) महासभा नगर इकाई कसया की ओर से 6 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को भव्य पूजनोत्सव एवं जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कसया स्थित संगठन कार्यालय (नेशनल शॉपिंग कॉम्पलेक्स, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, निकट लाली पेट्रोल पम्प) में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण राधा–कृष्ण जी की झांकी रहेगी, जो श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुपम अनुभव कराएगी।
संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज मध्यदेशीय वैश्य समाज के आराध्य कुलगुरु माने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन से समाज में धर्म, सत्य, करुणा और एकता का संदेश दिया। बाबा गणिनाथ जी ने भक्ति और सदाचार को जीवन का आधार मानकर लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। आज भी उनके उपदेश समाज को आध्यात्मिक शक्ति, नैतिक मूल्य और संगठन की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम विवरण
बाबा का कीर्तन एवं भजन (महिलाओं द्वारा): सायं 5 बजे से
बाबा की सामूहिक आरती: सायं 6 बजे से
सांस्कृतिक कार्यक्रम (संगी सोसायटी जी द्वारा): सायं 7 बजे से
सहभोज एवं प्रसाद वितरण: रात्रि 8 बजे से
आयोजन मंडल
इस आयोजन में नगर संरक्षक, प्रांतीय सलाहकार, संरक्षक, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होगा बल्कि समाज में एकता, समर्पण और भाईचारे को भी सुदृढ़ करेगा।
7 सितंबर को चंद्रग्रहण: सूतक काल में अयोध्या राम मंदिर से खाटूश्यामजी तक रहेंगे कपाट बंद
गांव की माटी से ग्लैमर तक और फिर गिरावट: भोजपुरी सिनेमा की असफलताओं का काला सच



