
Kanika Saini की नई किताब The Mumbai Monsoon प्रोस्टीटूशन, पारिवारिक सम्बन्ध और मानसिक उत्पीड़न पर एक सराहनीय प्रयतन
मुंबई शहर के जज़्बे को सलाम कर रही है Kanika Saini की किताब The Mumbai Monsoon
अपनी प्रथम कृति The Day I Met Him के बाद लेखिका कनिका सैनी (Kanika Saini) अपनी नयी रचना The Mumbai Monsoon के साथ हाज़िर है दिलवालों की दिल्ली से लेकर सपनों के शहर मुंबई के इस सफर में लेखिका ने कुछ दमदार किरदारों में जान फूंकी है।
अंग्रेजी में लिखी गयी ये कहानी तीन किरदारों पर आधारित है – रूबी, जो पेशे से एक वेश्या है मगर उसका दिल आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए बेताब है। दूसरी किरदार, सिमी, जो एक सीधी साधी व्यवाहिक युवती है, जिसे जीवन एक ऐसे मोड़ पर ले आता है जहाँ से लौटना मुश्किल है। तीसरी प्रमुख किरदार आयशा एक सफल अभिनेत्री है, जिसके जीवन में वह सब कुछ है जिसकी कल्पना की जा सकती है, मगर पारिवारिक सुख नहीं। मुंबई शहर की एक भयानक बरसात की शाम इन तीनों को मिलाती है और इनकी अलग अलग कहानियां आपस में जुड़ जाती हैं। अपनी इस रचना में लेखिका ने प्रोस्टीटूशन, पारिवारिक सम्बन्ध और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों को सामने लाने का एक साहसिक और सराहनीय प्रयत्न किया है। साथ ही, एक सलाम दिया है मुंबई शहर को और इसके कभी हार न मानने वाले जज़्बे को। कनिका सैनी (Kanika Saini) की किताब ‘The Mumbai Monsoon’ Flipkart और Amazon पर E-Book और Paperback फॉर्मेट में उपलब्ध है।