Crime

कलयुगी मां ने चार बच्चों को नदी में डुबाया, तीन के शव मिले

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र में गुरुवार को घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने अपने चार बच्चों को नदी में डुबाकर मारने की कोशिश की, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि चौथा बच गया।घटना के बाद से मां फरार हो गई। पुलिस ने तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। कुछ घंटे बाद पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जहां पर एक बच्चा मिला, जिससे जानकारी की गई। एसपी ने बताया कि फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरुआ निवासी महिला प्रियंका पत्नी स्व.अवनीश कुमार अपने चार बच्चों के साथ केशमपुर घाट नदी पर गई हुई थी। जहां उसने अपने बच्चों को कुछ खिलाकर पानी में डुबो दिया और उन्हें छोड़ भाग गई। (वार्ता)

डिफेंस कॉरिडोर में अबतक 24 हजार करोड़ का हो चुका है निवेश : योगी आदित्यनाथ

लोकतंत्र और समाज को विघटनकारी ताकतों से खतरा: मुुर्मु

Related Articles

Back to top button