Breaking News

कलश यात्रा 9 मई तथा प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना 13 मई को

महाराजगंज। श्री श्री जय दुर्गे मां समिति मऊपाकड़,चौक रोड, महाराजगंज के तत्वाधान में माता रानी व हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना हेतु कलश यात्रा 9 मई दिन सोमवार को निकाली जाएगी तथा मूर्ति स्थापना 13 मई दिन शुक्रवार को होगी। वही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। उक्त बात की जानकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि 10 मई को हनुमान जी का पूजन, 11 मई को भैरव जी का पूजन तथा 12 मई को माता जी का पूजन का आयोजन है। सभी नगर वासियों एंव क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के लिए अपील की है।

Related Articles

Back to top button