NationalPolitics

जितना वे विरोध करते हैं, उतना ही एक्पोज होते हैं : जेपी नड्डा

टीके की मंजूरी पर सवाल उठाने वालों पर नड्डा ने साधा निशाना

नई दिल्ली । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स करके कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को मिली इमरजेंसी यूज की मंजूरी पर सवाल उठाया है। इनका कहना है कि वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अभी तक पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में उसे इस्तेमाल करने की मंजूरी कैसे दी गई।
नड्डा ने ट्वीट किया, “पहले भी और एक बार फिर हमने देखा है कि जब कभी भारत ने कुछ सराहनीय हासिल किया है- जो कि लोगों के लिए अच्छा होगा- उस समय कांग्रेस इन उपलब्धियों का विरोध करने और उपहास करने के लिए गलत सिद्धांतों के साथ आती है। जितना वे विरोध करते हैं, उतना ही उनका सच उजागर होता है. नए उदाहरण कोरोना वैक्सीन के हैं।”

नड्डा ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष को किसी भी भारतीय पर गर्व नहीं है। नड्डा ने कहा, “अपनी खुद की विफल राजनीति और दकियानूसी एजेंडों को आगे बढ़ाने के लिए, कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेता लोगों के मन में घबराहट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उनसे अन्य मुद्दों पर राजनीति करने का आग्रह करता हूं, उन्हें लोगों के जीवन और कड़ी मेहनत की आजीविका से खेलने से बचना चाहिए।”

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष को किसी भी भारतीय पर गर्व नहीं है। उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि कोविड-19 वैक्सीन पर उनके झूठ का इस्तेमाल निहित स्वार्थी समूहों द्वारा अपने एजेंडे के लिए कैसे किया जाएगा। भारत के लोग इस तरह की राजनीति को खारिज करते रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे। इससे पहले नड्डा ने कहा था कि ‘कोविड से बचाव के लिए दो स्वदेशी टीकों के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए DCGI की मंजूरी मिलना देश के स्वास्थ्य जगत के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आज एक नया आयाम स्थापित किया है. सभी वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स को बहुत बधाई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button