चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने लुधियाना से प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र के संवाददाता अनिल विज को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी पत्रकार को लुधियाना के ऋषि बालमिक नगर निवासी सुरिंदर अरोड़ा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायत में कहा गया था कि उक्त संवाददाता उसकी कृषि भूमि पर निर्मित मकान तक जाने वाले पक्के रास्ते को न तोड़ने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांगी थी. (वार्ता)



