
दुद्धी,सोनभद्र– तहसील मुख्यालय के केन्द्रीय जय बजरंग अखाड़ा समिति ने मंगलवार की शाम अखाड़ा के बजरंगी ध्वज का विसर्जन करने के पूर्व रामनवमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के सभी सहयोगियों का अंग वस्त्रम से सम्मानित किया| इसके पूर्व रामनगर के डीहवार बाबा एवं रामलीलाडाढ के अखाड़ा समिति द्वारा भी बजरंगी झंडे का ससम्मान विसर्जन किया गया| इसके पश्चात आयोजित भंडारे में लोगों ने देर रात तक महा प्रसाद ग्रहण करते रहे| केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने क्षेत्र के सभी 44 अखाड़ो के संचालको के साथ ही मुख्य समारोह को सफल बनाने एवं चार चाँद लगाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया| वही मुख्य संरक्षक रामलोचन तिवारी,भोला बाबू आढ़ती,श्याम नारायण,देवनारायण जायसवाल समेत अन्य वरिष्ठ जनों के साथ चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि के हाथो सभी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया|
इसके एक दिन पूर्व रामनगर अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय अखाड़ा के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने मुख्य समारोह में रामनगर अखाड़े की ऊर्जा एवं प्रस्तुति करण की जमकर सराहना करते हुए भविष्य में इससे बढ़ चढ़ कर प्रदर्शन करने की अपेक्षा की| वही केन्द्रीय अखाड़ा के क़ानूनी सलाहकार रामलोचन तिवारी समेत कई अन्य वक्ताओं ने हिन्दू आस्था के इस पर्व में रामनगर अखाड़े की भूमिका को काफी अहम बताया| अखाड़े के संरक्षक व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने लोगों से हर संभव सहयोग देने की बात कही| संचालक सुनील जायसवाल ने समूचे कार्यक्रम का रूप रेखा प्रस्तुत किया| इसके पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने महाप्रसाद का वितरण शुरू किया| जो आधीरात तक चला। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश आढ़ती,देवनारायण जायसवाल,कमल कुमार,रामपाल जौहरी,सुरेंद्र गुप्ता,धीरेन्द्र कुमार,अमरनाथ जायसवाल,अरुणोदय जौहरी,अनिल जायसवाल,रामजी पांडे,राकेश श्रीवास्तव,बबलू कश्यप,विशंभर नाथ पटेल,शंभू जौहरी आदि लोग मौजूद रहे।



