Crime

जौनपुर: डंपर की चपेट में आकर दंपती की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में डंपर से कुचलकर आजमगढ़ निवासी दंपती की मौत हो गई है।पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले में बरदह थाना क्षेत्र के पिछौरा निवासी विनोद(45) अपनी पत्नी ललिता(40) को बाइक से जौनपुर आए हुए थे। दिनभर कुछ काम करने के बाद वह मंगलवार देर रात को घर लौट रहे थे। शास्त्री पुल से पहले ही गिट्टी फैले होने के कारण बाइक का पहिया लड़खड़ा गया, इससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहा डंफर उनके ऊपर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद चालक व डंफर को लोगों ने पकड़ लिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button