Entertainment

वॉर्निंग 2 के लिए पहली बार जैस्मीन भसीन ने पंजाबी में डब किया

फिल्म हनीमून से अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था फिल्म में ऊके साथ गिप्पी ग्रेवाल नज़र आये थे। इस जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अब जैस्मिन फिल्म वार्निग २ में नज़र आनेवाली हैं, आपको बता दें की पहली बार जैस्मिन ने पंजाबी भाषा में डबिंग की है।

इस बारे में बात करते हुए जैस्मीन कहती हैं, “इससे पहले हनीमून में किसी और ने मेरे लिए डबिंग किया था , लेकिन इस बार मैं खुद करना चाहती थी। सौभाग्य से, मैंने पूरी फिल्म में डबिंग की है। चूंकि मैं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में और अधिक प्रस्तावों की तलाश में हूं, इसलिए मैं पंजाबी भाषा में अपनी एक अच्छी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही हूँ । वार्निंग 2 के लिए डबिंग का यह अनुभव बहुत अच्छा था।”

हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में जैस्मीन एक दिलचस्प अवतार में नजर आएंगी, लेकिन उनकी भूमिका के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गयी है। वॉर्निंग 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button