Breaking News

जल शक्ति मंत्री ने कनहर परियोजना का लिया जायजा, दी चेतावनी

समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिये निर्देश

दुद्धी,सोनभद्र : राज्य के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को अमवार में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के कार्यदायी संस्था द्वारा दूसरों को पेटी पर काम देकर गुणवत्तापूर्ण काम न किये जाने की शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

शाम करीब से साढ़े चार बजे क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ व पूर्व विधायक रूबी प्रसाद के साथ अमवार पहुंचे जलशक्ति मंत्री सबसे पहले निर्माणाधीन बाई राकफिल पर पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य अभियंता हर प्रसाद अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत अग्रवाल से परियोजना के प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनका तेवर कई बार गर्म भी हुआ। इसके बाद उन्होंने विस्थापन आदि के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओ से संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उनका कारवां मुख्य बांध पर पहुंचा,करीब दो किमी पैदल चलते हुए परियोजना से जुड़े तमाम समस्याओं से रूबरू हुए।

नहरों का काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यदायी संस्था के खिलाफ शिकायत मिलने पर अचानक उनका मूड खराब हो गया। कुछ देर बाद नरम होते हुए सहायक एवं अवर अभियंताओं से परियोजना के बाबत पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने खेतों में सिंचाई के साथ साथ घर घर पानी पहुंचाने का संकल्प लिया। उनके सपनों को साकार करने में हमसब लगे हैं, यदि इसे नुकसान पहुंचाने या परियोजना को लुटने का जरिया किसी ने बनाया तो यह ठीक नही।उसे जेल भिजवाने में कत्तई संकोच नही करूँगा।

उन्होंने चीफ हर प्रसाद से कहा कि समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से बांध को पूरा किया जाये। इसमें कोई कठिनाई आ रही हो तो हमें बताएं। मीडिया के सवालों पर बोलते हुए बोले कि उन्होंने कहा कि परियोजना की कार्यदायी संस्था एवं इसमें लगे इंजीनियर्स दिन रात एक कर बांध को पूर्णता की ओर अग्रसर किया है। जून 2023 तक बांध में पानी रोकने का काम शुरू हो जायेगा। इससे हजारों एकड़ खेतों में सिंचाई और लाखों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, मोइनुद्दीन, एसपी चौधरी, वीरबहादुर समेत तमाम अभियंताओं के साथ पुलिस व पार्टी से जुड़े तमाम गणमान्य लोग मौजुद रहे।

बार संघ एवं विस्थापितों ने सौंपा ज्ञापन

दुद्धी– बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अगुवाई में पहुंचे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रस्तावित न्यायालय की स्थापना एवं मजिस्ट्रेट के रिक्त पद पर नियुक्ति समेत दुद्धी को जिला बनाने की मांग प्रमुख थी। उधर कनहर विस्थापितों की ओर से ईश्वर प्रसाद निराला की अगुवाई में पहुंचे विस्थापितों ने तीन पीढ़ी में अधिकांश नामों को न जोड़े जाने, प्रधानमंत्री आवास देने, फर्जी मुकदमें वापस लेने आदि की मांग की। इस दौरान सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, कुलभूषण पांडेय, फणीश्वर जायसवाल, सुरेन्द्र अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू,अभय सिंह, पंकज बुल्लू, मोनू सिंह, मनीष जायसवाल आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button