
जल निगम टंकी के चौकीदार की हत्या
प्रताप गढ़ जिले में आम बीनने के विवाद में किशोरी को मारी गोली
फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पानी की टंकी पर तैनात जल निगम चौकीदार की हत्या कर दी गई है।पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी खुर्द में जल निगम पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार वेदराम ( 61) की हत्या कर दी गयी है। वेदराम पिछले करीब 30 वर्षों से यही रह रहा था,जो अविवाहित था और जनपद हरदोई का स्थाई निवासी था ।
प्रताप गढ़ जिले में आम बीनने के विवाद में किशोरी को मारी गोली
उत्तर प्रदेश में प्रताप गढ़ जिले के लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को आम बीनने के विवाद में किशोरी को गोली मार दी गयी।लालगंज कोतवाली के वीरासिंह पुर गांव में अंबिकेश तिवारी की 16 वर्षीय बेटी सौम्या तिवारी को गोली लगी है ।सौम्या अपने भाई आयुष के साथ बाग में आम बीनने गई थी।(वार्ता)



