State

सड़क हादसे में जैन साध्वी का निधन, दो घायल

उदयपुर : श्रमण संघीय उपाध्याय पुष्कर मुनि के संप्रदाय की साध्वी डॉ रुचिकाश्री का आज तमिलनाडु के मदुराई-कन्याकुमारी नेशनल हाईवे पर नागनेरी गाँव के पास सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।वाहन की चपेट में अन्य एक साध्वी व साथ में सेविका भी गंभीर रूप घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय साध्वीश्री का दल कन्याकुमारी की और पद विहार कर रहा था।

साध्वी डॉ रुचिकाश्री के दुर्घटना में स्वर्गवास समाचार प्राप्त होते ही उदयपुर शहर के श्रावक – श्राविकाओं में शोक की लहर छा गई।सुबह 6.30 बजे नागनेरी गाँव के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से व्हीलचेयर पर बैठी साध्वी को टक्कर मारी। व्हील चेयर पर चल रहीं साध्वी डॉ रुचिका से अज्ञात ट्रक वाहन टकराया, जिससे उनका मौके पर ही देवलोक गमन हो गया। साध्वी डॉ रुचिकाश्री का अंतिम संस्कार तिरूनेलवेली में रविवार को किया जाएगा।

मौके पर काफी संख्या में जैन समाज के महानुभावों भी वहां पहुँचे।यात्रा में साथ चल रहे साध्वी जिनाज्ञा श्री (30 वर्ष) भी गंभीर रूप से चोटग्रस्त हुईं, साथ ही व्हील चेयर सेविका भी घायल हुईं हैं। इन्हें ज्यादा चोट लगने के कारण तिरूनेलवेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button