Breaking News

पूर्व आईपीएस के घर पहुंची आईटी की टीम, मोबाइल सहित अहम दस्तावेज किए जब्त

नोएडा । उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 50 में स्थित पूर्व आईपीएस के घर पर रविवार की देर शाम इनकम टैक्स की टीम पंहुची और गार्ड के पास से मौजूद मोबाइल अपने कब्जे में लेने के साथ अंदर कोठी में बढ़ गई। विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर की ओर अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लेने शुरू किए। कोठी एक पूर्व आईपीएस राम नारायण सिंह की है, जहां इनकम टैक्स ने छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये टीम रविवार की रात करीब 9 बजे यहां अचानक पंहुची और कोठी पर तैनात गार्डों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद टीम ने अंदर प्रवेश किया। मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस के घर के बेसमेंट में मौजूद लॉकरों को खंगाला गया।

फिलहाल अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये छापेमारी किस सम्बन्ध की जा रही है। वहीं पूर्व आईपीएस राम नारायण सिंह का कहना है कि मैं फिलहाल अपने गांव में था मुझे सूचना मिली कि घर पर इनकम टैक्स की टीम जांच करने आई है तो मैं तुरंत यहां आ गया। वहीं जानकारी देते हुए राम नारायण सिंह ने बताया कि मैं एक पूर्व आईपीएस रहा हूं। मेरा बेटा यहाँ रहता है और हम भी यहां आकर रुकते हैं। मेरा बेटा प्राइवेट लॉकर रखने का काम करता है जो कि बेसमेंट में है, और किराये पर देता है, जैसे बैंक देता है। इसमें हमारे दो लॉकर निजी हैंं।

इनकम टैक्स विभाग को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। यही वजह है कि टीम पिछले कई घंटों से घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग को जो जानकारी मिली है, और उसी के आधार पर यह छापेमारी की गई है। इनकम टैक्स विभाग की टीम जब घर पर पहुंची तो उसको कई सबूत हाथ लगे हैं। यही वजह है कि उन सबूतों की सच्चाई जानने के लिए टीम पिछले कई घंटों से घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि जो सबूत उसके हाथ लगे हैं उनकी सत्यता की पड़ताल की जा सके।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button