Crime

महिलाओं के लापता होने का मुद्दा उठा राज्यसभा में

नयी दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान ने महिलाओं के लापता होने का का मामला मंगलवार को राज्यसभा में उठाया।उन्होंने शून्य काल के दौरान देश में महिलाओं के लापता होने का मामला उठाते हुए आशंका जताई कि इन महिलाओं को तस्करी के जरिए विदेश में पहुंचाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में 10 लाख से अधिक महिलाएं लापता हो गई हैं। सरकार को संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और मानव तस्करों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध है और इस संबंध में सख्ती बरती जानी चाहिए। श्रीमती खान ने कहा कि महिलाओं की तलाश के लिए विशेष बल का गठन किया जाना चाहिए।

कांग्रेस की जीबी माथेर हीशम ने किसानों की आत्महत्या का मुद्दा सदन में उठाते हुए कहा कि सरकार को उन्हें उनकी फसलों के दाम समय पर चुकाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केरल में धान के किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने एक किसान का आत्महत्या करने से पहले का एक पत्र भी पढ़ कर सदन में सुनाया जिसमें किसान ने भुगतान नहीं मिलने के कारण आत्महत्या करने की बात कही है।

कांग्रेस सदस्य ने कहा कि फसल बोने से पहले किसान ऋण लेता है और उचित समय पर फसल के दाम नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाता है।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के ए ए रहीम ने मोबाइल ऋण ऐप के चुंगल में फंसे लोगों का मामला उठाया और कहा कि सरकार को इस संबंध में मोबाइल ऋण ऐप पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधारण लोग मोबाइल ऋण ऐप के जाल में फंस जाते हैं। सरकार को मोबाइल रोड ऐप को निगमित करना चाहिए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button