Breaking News

अधिशासी अभियंता जल निगम का वेतन बाधित के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश

देवरिया । जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सायं खोराराम रोड स्थित कुरना नाला पर नगर की जल निकासी से जुड़ी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जहां अधिशासी अभियंता जल निगम की अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की, जिसके तहत उक्त कार्यवाही हुई। उन्होंने कहा कि इस कार्य परियोजना की सतत निगरानी आवश्यक है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार नोडल अधिकारी के रूप में सतत निगरानी रखेंगे और कार्य प्रगति को प्रतिदिन अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर की जल निकासी के लिए इस अति महत्वाकांक्षी आवश्यक योजना को शीघ्रता के साथ पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार मौजूद रहे।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button