Crime

पति की हत्या कर पुलिस को दी सूचना

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सदर क्षेत्र में एक विवाहिता ने करंट से अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया। दो दिन तक पत्नी उसके साथ ही रही। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की सूचना दीपुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के नगला काछियान में नीरज अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी था। वह अपनी पत्नी को रोज परेशान करता था। इससे परेशान होकर दो दिन पहले उसने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी ने शव को घर में छिपा दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button