State

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारा गया एक आतंकी

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद एक आतंकवादी मारा गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के सूत्रों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में बेशक गिरावट आई हो, लेकिन घुसपैठ की कोशिशें समय-समय पर होती रहती हैं।सर्दियों के महीनों के दौरान बर्फ की मोटी चादर की वजह से घुसपैठ कम हो जाती है, लेकिन बर्फ पिघलने के बाद घुसपैठ का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है।(वीएनएस)

गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फैके गए हथियार बरामद

गुरदासपुर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के गुरदासपुर सैक्टर में मेटला इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फैके गए हथियारों की खेप बरामद की है।बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि सीमा पर तैनात जवानों ने मध्य रात्रि करीब दो बजकर 28 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा गया।उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की जिससे वह वापस पाकिस्तान की ओर भाग गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button