Crime

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जम्मू सीमा पर घुसपैठिया ढेर

जम्मू : जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक घुसपैठिए को मार गिराया।बीएसएफ प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि बीएसएफ जवानों ने अरनिया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार 30-31 जुलाई की मध्यरात्रि में एक संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिए को बाड़ की ओर आते देखा।उन्होंने कहा, “सतर्क सैनिकों ने एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।”इससे पहले एक जून को सांबा सेक्टर में बीएसएफ जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया था।

कश्मीर में बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु बरामद किया गया है जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सड़क पर यातायात रोक दिया।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वस्तु उत्तरी कश्मीर के ज़ंगम पट्टन इलाके में एक फ्लाईओवर पर पड़ी थी। इसका पता लगने के बाद सड़क पर यातायात निलंबित कर दिया गया और सुरक्षा बलों ने वस्तु के चारों ओर घेराबंदी कर दी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button