National

भारतीय रेलवे ने आज नई दिल्‍ली से 3 स्‍पेशल ट्रेनें बहाल की

भारतीय रेलवे ने 12 मई, 2020 (9:30 बजे) तक देश भर में 542 "श्रमिक स्पेशल" ट्रेनें चलाई , 6.48 लाख यात्रियों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाया गया

नई दिल्ली । ट्रेन संख्‍या 02442, नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली स्‍पेशल ट्रेन आज यानी 12 मई 2020 को नई दिल्‍ली रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। कोविड-19 के कारण यात्री ट्रेन सेवाओं के निलंबन के बाद बहाल होने वाली यह पहली स्‍पेशल ट्रेन है। इस ट्रेन के रवाना होने के साथ भारतीय रेलवे की यात्री ट्रेन सेवाओं की बहाली एक क्रमबद्ध तरीके से शुरू हो गई है। कुल 03 स्‍पेशल ट्रेनें आज नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगी जबकि कुल 05 स्‍पेशल ट्रेनें अन्य शहरों से नई दिल्ली की ओर प्रस्थान करेंगी। ये स्‍पेशल रेल सेवाएं भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही श्रमिक स्‍पेशल के अतिरिक्त होंगी।

नई दिल्‍ली से कुल 03 ट्रेनें आज विभिन्‍न स्‍थानों के लिए रवाना होंगी। ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:

क्रम संख्‍या ट्रेन संख्‍या         से  तक
1 02692 नई दिल्‍ली बेंगलुरू
2 02424 नई दिल्‍ली डिब्रूगढ़
3 02442 नई दिल्‍ली बिलासपुर

 

नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली स्‍पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1177 यात्रियों के लिए कुल 741 पीएनआर बनाए गए; नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1122 यात्रियों के लिए कुल 442 पीएनआर बनाए गए और नई दिल्‍ली से बेंगलुरू जाने वाली स्‍पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले 1162 यात्रियों के लिए कुल 804 पीएनआर बनाए गए। नई दिल्‍ली सहित विभिन्‍न शहरों से आज कुल 08 ट्रेनें रवाना हो रही हैं। ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:

क्रम संख्‍या ट्रेन संख्‍या         से  तक
1 02301 हावड़ा नई दिल्‍ली
2 02951 मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्‍ली
3 02957 अहमदाबाद नई दिल्‍ली
4 02309 राजेन्‍द्रनगर (टी) नई दिल्‍ली
5 02691 बेंगलुरू नई दिल्‍ली
6 02692 नई दिल्‍ली बेंगलुरू
7 02424 नई दिल्‍ली डिब्रूगढ़
8 02442 नई दिल्‍ली बिलासपुर

 

श्रमिक स्पेशल

पलायन करके दूसरे राज्‍यों में गए श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और विभिन्‍न स्‍थानों पर फंसे अन्य व्यक्तियों की स्‍पेशल ट्रेनों से आवाजाही के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद, भारतीय रेलवे ने “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था। 12 मई 2020 तक, देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 542 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाई गई, जिसमें से 448 ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंच गई और 94 ट्रेनें मार्ग में हैं।

इन 448 ट्रेनों को विभिन्‍न राज्‍यों आंध्र प्रदेश (1 ट्रेन), बिहार (117 ट्रेन), छत्तीसगढ़ (1 ट्रेन), हिमाचल प्रदेश (1 ट्रेन), झारखंड (27 ट्रेन), कर्नाटक (1 ट्रेन), मध्य प्रदेश (38 ट्रेनें), महाराष्ट्र (3 ट्रेनें), ओडिशा (29 ट्रेनें), राजस्थान (4 ट्रेनें), तमिलनाडु (1 ट्रेन), तेलंगाना (2 ट्रेनें), उत्तर प्रदेश (221 ट्रेनें), पश्चिम बंगाल (2 ट्रेनें) में खत्‍म कर दिया गया। इन ट्रेनों ने पलायन करके आए श्रमिकों को तिरुचिरापल्ली, तीतलागढ़, बरौनी, खंडवा, जगन्नाथपुर, खुर्दा रोड, प्रयागराज, छपरा, बलिया, गया, पूर्णिया, वाराणसी, दरभंगा, गोरखपुर, लखनऊ, जौनपुर, हटिया, बस्ती, कटिहार, दानापुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा जैसे शहरों में पहुंचाया। इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में चढ़ने से पहले यात्रियों की उचित जांच सुनिश्चित की जाती है। यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जाता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button