Business

चीनी मोबाइल फोन कंपनियों पर आयकर के छापे

भारत में स्मार्टफोन और फिनटेक का कारोबार करने वाली चीन की कंपनियों पर आज आयकर विभाग ने लगभग पूरे देश में छापेमारी की है और इसबीच इन कंपनियों ने विभाग को पूर्ण सहयोग करने की बात कही है।सूत्रों के अनुसार चीन की मोबाइल निर्माता कंपनियों शाओमी, वन प्लस और ओप्पो के परिसरों में छापेमारी की गयी है। उनका कहना है कि ये कंपनियों कथित तौर पर नियम और कायदें कानूनों का उल्लंघन कर रही है और कर चोरी करने की जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर इन पर छापेमारी की गयी है। सूत्रों का कहना है कि इन कंपनियों के पूरे देश में स्थित कार्यालयों और संयंत्रों में छापेमारी की गयी है।

Related Articles

Back to top button