Breaking News

UP के हरदोई में तंबाकू कोरोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा

लखनऊ । कन्नौज में दो सेंट व्यापारियों के यहां छापेमारी के बाद अब अचानक हरदोई में तंबाकू कारोबारी के घऱ आयकर टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग की इस छापेमारी से हरदोई में हलचल मच गई है। टीम ने तंबाकू का कारखाना बंद कर अभिलेखों औऱ तथ्यों का देर तक परीक्षण किया। इस दौरान कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। हरदोई के इस तंबाकू व्यापारी का कनेक्शन कन्नौज के सेंट व्यापारी से होने की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तंबाकू व्यापारी के यहां कन्नौज से इसमें इस्तेमाल होने वाला सेंट भी आता था। ऐसे में इस छापेमारी को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि अभी टीम ने छापेमारी में बरामदगी का पूरा ब्यौरा नहीं दिया है, मगर इस छापेमारी से एक बार फिर यूपी की सियासत में भूचाल आने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Back to top button