State

आयकर विभाग ने दी सराफा कारोबारी व बिल्डर्स के ठिकानों में दबिश

ग्वालियर । आयकर विभाग की टीम सोमवार सुबह शहर के सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के यहां छापा मारा है। आईटी की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है।

सोमवार सुबह अचानक से आईटी विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर के सराफा कारोबारी सहित बिल्डर्स में हड़कंप मच गया।आईटी टीम सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के घर व प्रतिष्ठानों पर सोमवार तड़के करीब 4 बजे पहुंची और कार्रवाई शुरू की।जब टीम इनके घरों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आइटी टीम को देखकर सभी के होस उड़ गए। आइटी की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है।आईटी टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button