Breaking News

बलिया और प्रयागराज के बीच खेला गया उद्घाटन मैच

प्रथम महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

दुद्धी सोनभद्र । टाउन क्लब मैदान पर सोमवार को पहली बार महिला फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उदघाटन मैच प्रयागराज और बलिया के बीच खेला गया। जिसमें पहली पाली में बलिया ने प्रयागराज को एक गोल दाग दी है वहीं दूसरी पाली में प्रयागराज ने बलिया को कड़े मुकाबले के बीच एक गोल दागे। जिसके चलते आज का मैच दोनों बराबरी पर समाप्त हुआ ।

इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज कियाl समारोह को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि दुद्धी में पहली बार महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए आयोजक धन्यवाद के पात्र हैं l इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। बेटियों ने फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना हुनर दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित किया है । विशिष्ठ अतिथि दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि नगर में पहली बार महिला टूर्नामेंट का आयोजन कर आयोजक मंडल ने सराहनीय कार्य किया है, जो आने वाले दिनों में यादगार और बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा ।

फुटबाल कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया।सचिव जितेंद्र कुमार, शिवशंकर प्रसाद, राफे खान ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। इस मौके पर रामलोचन तिवारी, जगदीश्वर जायसवाल, प्रेमचंद यादव, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, नंदलाल, रामेश्वर राय, रामपाल जौहरी, दिलीप पांडेय, मनोज मिश्रा, कमलेश मोहन, कमल कमलेश, मनीष जयसवाल, गौस मोहम्मद खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button