बैठक में सचिवों को बीडीओ ने किया निर्देशित समय से उपस्थित रहे पंचायत भवन पर
महाराजगंज। विकास खंड मिठौरा में मंगलवार को ज्वाइंट बीडीओ की मौजूदगी में व्लाक के सभी सचिवों के साथ बैठक की गयी जिसमें ज्वाइंट बीडीओ गिरजेश प्रसाद ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि सभी सचिव अपने अपने ग्राम सभा बने पंचायत भवन पर समय से उपस्थित रहते हुए विकास से सम्बंधित कार्यो निपटारा करे और सबंधित ग्राम सभा के लोगो को परिवार रजिस्टर का नकल व अन्य कार्यो के लिए ब्लाक मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।और इसके साथ पंचायत भवन व विद्यालय बिजली का बिजली विल का बकाया तत्काल भुगतान करे।इस दौरान एडीओ पंचायत पवन कुमार गुप्ता, सचिव वेंकेटश्वर पटेल, अनुज कुमार, अमरेंदर राज यादव, उमेश यादव, विनय शर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्ता,सहित समस्त सचिव उपस्थित रहे।



