
लखनऊ । लखनपुरी में धनतेरस से एक दिन पहले दीपावली की बाजार सज गई। शहर की बाजारों में मिट्टी के गणेश -लक्ष्मी की मूर्तियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खीच रही हैं। इसके अलावा हनुमान जी, कुबेर देव व देवी सरस्वती की प्रतिमाएं भी आकर्षक लग रही हैं।
शनिवार को धनतेरस है। धनतेरस से एक दिन पहले शहर की भूतनाथ बाजार, निशातगंज, कपूरथला, अमीनाबाद में काफी दुकानें मूर्तियों की सजी हुई हैैं। निशातगंज में ओवरब्रिज के दीवाली की बाजार लगी हुई है। बाजारों में पिछले सालों में सुंदर परिधान व माला अन्य आभूषण पहनेे गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री का चलन बढ़ा है। यह साधारण मिट्टी की मूर्तियो को अपेक्षा थोड़ा महंगी जरूर हैे, लेकिन देखने में भी बडी खूबसूरत है। इन मूर्तियों में अलग से कपड़े, माले खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
अमीनाबाद के श्रीराम रोड पर मूर्तियों की दुकान सजाए संतोष बताते हैं कि इस साल पिछले सालों की तुलना में प्रतिमाएं महंगी मिल रही हैं। बरसात के कारण मूर्तियां बनी भी कम है, इसके अलावा पेट्रोल के दाम बढ़ जाने से भाढ़ा भी काफी पड़ गया है। दुकानदारों को जरूरत से कम ही सामान मिल पाया है। उन्होंने बताया कि साईज के हिसाब से मिट्टी की सजी हुई गणेश-लक्ष्मी की छोटी से बड़ी प्रतिमाएं तीन रूपए से लेकर 3500 रूपए तक में है।
बिना परिधान व आभूषण की मूर्ति थोडा कम में मिल जाएंगी। इसके अलावा हनुमान जी, कुबेर देव की प्रतिमाएं भी दो सौ रूपए से कम में नहीं है।निशातगंज के अन्य दुकानदार ने बताया कि ये मूर्तियां कोलकाता से मंगाई गई। इस मिट्टी की बनी हुई जो पानी में आसानी से घुल जाएंगी।( हि.स़.)



