Breaking News

उद्घाटन मैच में मीडिया एकादश ने जिलाधिकारी एकादश को 9 विकेट से दी मात

मैन ऑफ दी मैच बने पत्रकार प्रभात

दुद्धी : स्थानीय टाऊन क्लब मैदान पर रविवार को 36 वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। उदघाटन मैच के रूप में जिलाधिकारी एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया।मैच का टॉस जिलाधिकारी एकादश ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। पहले खेलते हुए जिलाधिकारी एकादश की टीम ने 10 ओवर के निर्धारित खेल में 5 विकेट गवांकर 75 रनों का स्कोर खड़ा किया।जिसमें सर्वाधिक रजत राज ने 6 चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान श्रीकांत राय ने 5, मनोज ठाकुर ने 4 रन जोड़े।

मीडिया मीडिया एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए, आकाश ने 2 विकेट एवं कैप्टन शमीम अंसारी, प्रभात कुमार व पंकज ने एक एक विकेट अर्जित किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की टीम ने 1 विकेट खोकर,8.3ओवर में ही जीत लक्ष्य प्राप्त कर लिया।जिसमें प्रभात कुमार ने 7 चौके की मदद से सर्वाधिक 38 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं निशांत मोहन ने भी 4 चौके की मदद से नाबाद 22 रनों की पारी खेली। शमीम अंसारी ने 3 चौके की मदद से 12 रन जोड़े। प्रशासन की ओर से गेंदबाजी करते हुए, रजत राज ने 1 विकेट चटकाये। मैन ऑफ द मैच प्रभात कुमार को घोषित कर पुरस्कृत किया गया।

कमेंट्री सुनील जायसवाल व इरफान खिलाड़ी ने किया।अन्त में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड़ व समारोह अध्यक्ष चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वहीं आयोजन कमेटी ने मुख्य अतिथि, समारोह अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button