Breaking News

ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में बोले विधायक: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाएं

दुद्धी, सोनभद्र- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य महकमे द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने किया| मंच की तमाम औपचरिकता पूरी करने के बाद विधायक सहित संयुक्त निदेशक डॉ सुबोध कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, सीएमओ डॉ आरएस ठाकुर समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया| संबंधित विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारीयों से योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली|

आधे घंटे के निरीक्षण के बाद माइक संभाले विधायक ने विशेष कर स्वास्थ्य,बाल विकास,शिक्षा,खाद्य एवं विकास विभाग को इंगित करते हुए कहा कि ऐसे सभी विभागों के कर्मी जमीनी तौर पर आम जनता से सीधे जुड़े होते है| ऐसे लोगों के कंधे पर सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है| ऐसे सभी लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के जनता तक पहुंचाए| इसमें किसी तरह की कोई समस्या आती है,तो किसी भी वक्त व माध्यम से हमे सूचित अवश्य करे| सीएमओ आरएस ठाकुर एवं सीएचसी अधीक्षक डा शाह आलम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी| जबकि चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने इस तरह के आयोजनों से जनता को लाभ मिलने के साथ जागरूक होने की बात कही| जबकि अभय सिंह,दिलीप पाण्डेय एवं संचालन कर रहे मनोज मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने क्षेत्र की अहम समस्याओं की ओर अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसके निराकरण कराने की ओर ध्यान देने की बात कही।

मेले मे गर्भवती महिलाओ व बच्चों के अलावा कई अन्य आवश्यक जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ स्टाल पर जमी हुई थी| इसके साथ आयुष्मान कार्ड, बच्चों एवं कोविड टीकाकरण काउन्टर पर भी जानकारी लेने के लिये लोगों का तांता लगा हुआ था| इसके अलावा मलेरिया,टीबी,एचआईबी के साथ आँख,कान,दांत के साथ बीपी व सुगर जांच कराने को लोग बेताब दिखे। मेले में कुल 424 लोगों की पंजीयन कर उनके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल के बाद एलोपेथिक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई। इसके अलावा होम्योपैथी के 23 एवं आयुर्वेदिक पद्धति के तहत 57 मरीजों का इलाज किया गया| इस प्रकार ब्लाक स्वास्थ्य मेले में अंग्रेजी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी के कुल 504 मरीजों का इलाज किया गया।

इसके निरोगी काया के लिए योगाचार्य योगेश्वर मुनि द्वारा योग के कई सरल विधि बताते हुए लोगों से नियमित योग करने की अपील की| अधीक्षक डा शाह आलम ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया| इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा,घोरावल के फिजीशियन डॉ प्रशांत सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्मिता सिंह, जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र के ईएनटी के सर्जन डॉक्टर अनुराग वर्मा, सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ स्मिता व दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक, डा गिरधारी लाल,डा विनोद कुमार,डा संजीव कुमार,डॉ स्मिता सिंह, डा आलोक,डा संजय, डा गौरव सिंह, डा मिथिलेश सिंह समेत अन्य कई विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button